फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनयू के छात्रों की गिरफ्तारी के खिलाफ माले का प्रदर्शन

विज्ञापन
दिल्ली के जेएनयू छात्रों के गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबो​धित ज्ञापन जि
विज्ञापन
बलिया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों सहित सैकड़ों छात्रों पर द्वारा लाठीचार्ज और छात्र नेताओं को गिरफ्तारी पर भाकपा माले ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांग-पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर माले नेताओं ने कहा कि 26 फरवरी को शांतिपूर्वक मार्च निकाल कर शिक्षा मंत्रालय जा रहे छात्रों को बेवजह रोका गया और उनके जुलूस पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं, कथित शराब घोटाले में दिल्ली की आम आदमी पार्टी के सीएम सहित अन्य को बरी होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रमुख रूप से लाल साहब, नियाज अहमद, वशिष्ठ राजभर, रेखा पासवान, लक्ष्मण यादव, लीलावती भारती, कमलावती, कंचन चैहान, गायत्री मोदनवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें