फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमितों को मिलेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश में एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की सामाजिक सुरक्षा राज्य की सबसे प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनपद में 2138 लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में एचआईवी के साथ रहे लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएनपी प्लस के परियोजना समन्वयक दीनानाथ यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का संचालन एक मार्च 2019 से किया जा रहा है। एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के पास किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी नहीं है। गरीब आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य सुरक्षा न होने के कारण एचआईवी के साथ जी रहे लोगों की मृत्युदर की संख्या अधिकतम है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में एचआईवी पीड़ित लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें