फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 10वीं में हिमांशु टॉपर, पांचवें पर दो छात्र रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित होते ही होनहारों के चेहरे खिल गए। 10वीं की परीक्षा में जिले के ज्ञान ज्योति एसएसपीएस, कुशहां ब्राह्मण के हिमांशु गुप्ता ने 96.17 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में एक नंबर स्थान हासिल किया है। जबकि महर्षि वाल्मिकी विद्या मंदिर, मिश्राकालोनी, काजीपुरा के छात्र मोहित यादव ने 95.83 फीसदी अंकों दूसरा रैंक हासिल किया है। पांचवें स्थान पर दो छात्र रहे। 7वें स्थान पर तीन छात्रों ने स्थान बनाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीआरजेएसएसआईसी, जेवनियां, मिराजपुर, रसड़ा की छात्रा रिया कुशवाहा ने 95.67 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा और आर्यभट्ट झकारीएचएसएस, कसेसर,कंसौडर की छात्रा अंजली यादव ने 95.00 फीसदी अंकों के साथ चौथा तथा पांचवें स्थान पर संयुक्त रुप से इंद्रासन सिंह इंटर कॉलेज, पंदह, खेजुरी की छात्रा अंजली गुप्ता ने 94.83 प्रतिशत और एसकेआईसी, संवरा के छात्र जगतनरायन विश्वकर्मा ने 94.83 पांचवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रुपा इंटर कॉलेज, भीमपुरा नं.1 की नंदनी यादव ने 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में छठा स्थाना पाया है। जबकि जनता इंटर कॉलेज, नगरा की अनुष्का यादव में 94.50 फीसदी और सीबी आईसी, सहतवार के आदित्य कुमार गुप्ता 94.50 प्रतिशत, पीडीडीयूआईसी, तेलमा के पंकज मौर्या 94.50 प्रतिशत और एसएसएनएचएसएस, गोविंदपुर, भरौली की छात्रा तन्या परवीन 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से सातवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एचबीवीएमआईसी, तिखमपुर की संध्या यादव 94.33 प्रतिशत के साथ आठवां, गुलाब देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, बलिया की अर्पणा साहू ने 94.17 के साथ नौवां और आएसएसएसएसएस, चौरी, चिलकहर के हरीश यादव 94.17 और आर्यभट्ट झकारीएचएसएस, कसेसर, कंसौडर की खुशी गुप्ता ने 94.17 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां और डीकेआईसी, शिउरी, इब्राहिमपट्टी के राधा यादव ने 94.00 तथा एसएसपीएवीएन, रसड़ा के सतीश कुमार ने 94.00 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में द-सवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें