बलिया। नगर पंचायत नगरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर स्नातक के लिए तीन और शिक्षक के लिए एक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बेरूआरबारी में शिक्षक एमएलसी के लिए सबसे अधिक 94.12 प्रतिशत मतदान, रेवती में स्नातक एमएलसी के लिए सबसे कम 40.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
स्नातक एमएलसी में सबसे अधिक मतदान पंदह क्षेत्र के बहेरी स्थित जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 48.40 प्रतिशत मतदान हुआ। स्नातक एमएलसी में सबसे कम मतदान रेवती के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर कुल 1,348 मतदाताओं में से 547 ने मतदान किया, यानी 40.58 प्रतिशत हुआ। वहीं, शिक्षक एमएलसी में सबसे अधिक मतदान बेरूआरबारी में 51 में से 48 मतदाताओं ने वोट डाले, यानी 94.12 प्रतिशत रहा। शिक्षक एमएलसी में सबसे कम मतदान सिकंदरपुर के कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल में 312 में से 195 मतदाताओं ने मतदान किया, यानी 62.50 प्रतिशत रहा।
रेवती के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर स्नातक के दो बूथों पर मतदान हुआ। बूथ संख्या 162 पर 669 मतदाताओं के सापेक्ष में 248 वोट पड़े। उधर बूथ संख्या 162 ए पर 689 के सापेक्ष में 299 मत पड़े। इस प्रकार कुल 1348 स्नातक मतदाताओं में 547 मत अर्थात 40,27 प्रतिशत मत पड़े। शिक्षक बूथ पर कुल 154 मतदाताओं में 110 ने अर्थात 71, 4 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण स्थिति में संपन्न हुआ। शान्ति पूर्ण मतदान के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रह्लाद कुमार सक्रिय रहे।
विकास खंड बेलहरी के बीआरसी केंद्र हल्दी पर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।शिक्षक और स्नातक वर्ग के कुल 740 मतदाताओं में से 333 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी मधवेन्द्र पांडेय ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन में कुल 75 मतदाताओं में से 47 ने मतदान किया। वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 665 मतदाताओं में से 286 ने वोट डाले। इनमें 251 पुरुष और 35 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बैरिया और मुरली छपरा में कंपोजिट विद्यालय बैरिया मतदान केंद्र पर शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 125 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 86 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं स्नातक एमएलसी के लिए पंजीकृत 1,340 मतदाताओं में से 471 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुरली छपरा स्थित कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र पर शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 98 मतदाता पंजीकृत थे,जिनमें से 66 ने मतदान किया। जबकि स्नातक एमएलसी के लिए पंजीकृत 868 मतदाताओं में से 428 मतदाताओं ने वोट डाले। दोनों मतदान केंद्रों पर शिक्षक एमएलसी के लिए कुल 223 मतदाताओं में से 152 ने मतदान किया, जबकि स्नातक एमएलसी के लिए पंजीकृत 2,208 मतदाताओं में से 899 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विकास खंड मुरली छपरा के लिए शिक्षक स्नातक निर्वाचन के लिए हुए कंपोजिट विद्यालय दोकटी पर बूथ संख्या 74 पर शिक्षक के कुल 98 मतदाता हैं जिसमे कुल 66 वोट पड़े, जबकि 32 शिक्षक वोट डालने नहीं पहुंचे। वही बूथ संख्या 165 पर स्नातक के कुल 864 मतदाता हैं जिसमें कुल 428 वोट पड़े। रसड़ा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में खंड स्नातक के लिए 3232 मतदाताओं में से 1468 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं खंड शिक्षक के लिए 575 मतदाताओं में से 399 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।
सिकंदरपुर स्थित कंपोजिट जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए थे, जबकि शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए एक बूथ निर्धारित था। स्नातक एमएलसी चुनाव में कुल 2,178 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 888 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां लगभग 40.77 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 312 मतदाताओं में से 195 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह शिक्षक एमएलसी चुनाव में लगभग 62.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह सहित भारी पुलिस बल सुबह से ही मतदान स्थल पर शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहे।
जूनियर हाईस्कूल चिलकहर में मतदान केंद्र बनाया गया था। स्नातक निर्वाचन में कुल 1574 मतदाताओं में से 832 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में 369 मतदाताओं में से 251 ने मतदान किया। एसडीएम रणबीर सिंह मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
मनियर ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक (एमएलसी) विधान परिषद के चुनाव कराने के लिए जूनियर हाई स्कूल मनियर पर मतदान केंद्र बनाया गया था। स्नातक के लिए बूथ नंबर 150 पर 818 मतों में से 375 मत पड़े। वहीं शिक्षक चुनाव के लिए बूथ संख्या 61 पर 123 मतदाताओं में से कुल 69 मत डाले गए। मतदान के दौरान उपजिला अधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा व क्षेत्राधिकार बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी चक्रमण करते रहे।
बेरूआरबारी में स्नातक एमएलसी के 775 में 432 वोट पड़। वहीं शिक्षक एमएलसी के 51 मतों में 48 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गड़वार कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नम्बर-एक पर स्नातक एमएलसी के लिए 1657 के सापेक्ष 696 मत पड़े। वहीं शिक्षक एमएलसी के लिए 191 मतों के सापेक्ष में 139 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । थानाध्यक्ष हितेश कुमार पुलिस बल के साथ पूरे समय मतदान केंद्र पर डटे रहें।
पंदह क्षेत्र के स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के तहत शुक्रवार को जगन्नाथ चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बहेरी में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए कुल 1188 मतदाता पंजीकृत थे। इनके लिए दो बूथ बनाए गए थे। इनमें से 575 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार स्नातक एमएलसी के लिए 48.40 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक एमएलसी चुनाव में कुल 168 मतदाताओं के सापेक्ष 118 लोगों ने वोट डाले। इस तरह शिक्षक एमएलसी के लिए 70.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पीठासीन अधिकारी हसीन अहमद ने मतदान के आंकड़ों की जानकारी दी।