फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सेमरी चट्टी पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र बांसडीह रोड सहतवार मार्ग स्थित सेमरी गांव स्थित चट्टी पर शनिवार की सुबह हाई टेंशन तार टूटकर सड़क पर गिरने से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

राहगीर विजय साहनी ने बताया कि बिजली का तार टूटकर सड़क पर अचानक गिर गया। इसके बाद तार में आग लग गई। करीब 30 मिनट तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गांव के पंकज सिंह ने बताया कि घटना के समय मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। अचानक तार गिरते ही लोगों ने शोर मचाकर अन्य राहगीरों को सावधान किया। सूचना मिलते ही टकरसन विद्युत उपकेंद्र ने आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे तारों को हटाकर रास्ता साफ कराया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका। एक्सईएन इं. आरपी यादव ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। बजट आवंटन होते ही कार्य शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें