फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाई मास्ट और सोलर लाइटें होंगी दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर सांसद व विधायक निधि से लगे हाई मास्ट या सोलर लाइट खराब होने की शिकायत पर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर हो गया है। डीएम ने इसका संज्ञान लेकर तत्काल दुरूस्त कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने सभी कार्यदायी संस्थानों को पत्र लिखकर तत्काल ठीक कराने व समय-समय पर उसकी मरम्मत करने रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 नवंबर के अंक में चौराहों पर लगी हाई मास्ट लाइटें खराब, रात में सड़कों पर अंधेरा शीर्षक से यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी। इसमें सांसद, विधायक, खंड विकास कार्यालय व ग्राम प्रधान स्तर से लगने वाले हाई मास्ट लाइट व सोलर लाइट खराब होने की समस्या को उठाया गया था। सार्वजनिक जगह, चौराहों व गांव की गलियों में विभिन्न संस्थानों की तरफ से हाई मास्ट व सोलर लाइटों को लगाया गया है। जन प्रतिनिधियों ने उसका उद्घाटन किया था। खराब होने पर दुरूस्त कराने का वादा भी किया था लेकिन कई लाइटें एक माह के अंदर ही खराब हो गईं। इसकी शिकायत भी क्षेत्रीय जनता ने की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने समस्त कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य, सांसद व विधायक निधि योजना व खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया। पीडी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्यदायी संस्थानों को तत्काल हाईमास्ट व सोलर लाइटों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने वाली संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिसपर पीडी ने सभी कार्यदायी संस्था को पत्र लिखकर सार्वजनिक स्थलों पर खराब हाईमास्क व सोलर लाइट को ठीक कराने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा शिकायत मिली तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाकियू के कार्यकर्ता। स्रोत-संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें