फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में शराब बरामद

Sun, 22 Nov 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
धरहरा की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिले और नगर क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की।
विज्ञापन


 जबकि शराब के धंधे से जुड़े चार कारोबारियों को भी उसने अपनी गिरफ्त में लिया है। छापेमारी से शराब कारोबारियों मेें हड़कंप मचा हुआ है।

रविवार को सुबह आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 780 सीसी अवैध शराब बरामद किया।

साथ ही  कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर निवासी साधु बिंद को गिरफ्तार कर संबिंधित धाराओं में चालान कर दिया। छापेमारी करने वाली टीम में आक्डेनगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र राय, कांस्टबिल सुशील और आबकारी विभाग के  निरीक्षक संजय सोनकर, सुभाष कुमार, श्याम कुमार रहे।

नवानगर : सिकंदरपुर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी और सिकंदरपुर एसओ के निर्देशन में लीलकर दियारा में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गन्ने के खेतों शराब बनाने वाली बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा डाला।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने 407 लीटर कच्ची शराब, भारी मात्रा में उपरकण बरामद करने के साथ ही मौके से लीलकर निवासी रामकृष्ण और बृजा को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सुरेशचंद्र रावत, थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी, एसआई जयनाथ, कांस्टेबिल गनेश यादव, रवि प्रकाश सिंह, दीपक यादव, सिकंदर यादव के साथ होमगार्ड के जवान रहे।

 सहतवार : कसबा स्थित एक मकान से पुलिस ने छापेमारी कर दर्जनों पाउच शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मकान स्वामी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें