फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नेताजी और रामगोविंद चौधरी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सपा कार्यालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के च
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी’ की पुण्यतिथि और पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविंद चौधरी की स्मृति में शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर है। वहीं, स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों को सदन से सड़क तक उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि नेताजी और रामगोविंद चौधरी का जीवन समाजसेवा, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं को सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इन नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को गांव, गरीब, किसान और नौजवान की आवाज बनाया। वहीं, रामगोविंद चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन में कमजोर और वंचित वर्गों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया।
विज्ञापन

सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समाजवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान लक्ष्मण गुप्ता, रामजी गुप्ता, डॉ. प्रमोद यादव, सुशील पांडेय कान्हजी, श्री भगवान वर्मा, अंगद मिश्र फौजी आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन बीरबल राम ने किया।
उधर अधिवक्ता नगर स्थित समाजवादी निवास परिसर में लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने की। उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मिश्र ने कहा कि किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाया। उनका राजनीतिक आचरण, शालीनता और व्यक्तिगत संबंध निभाने की शैली आज के नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभा में अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, संतोष कुमार शुक्ल, विजय शंकर चौबे, राजऋषि सिंह, शाहिद अली खां, शिवशरण तिवारी, रवि मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सिकंदरपुर/विशुनपुरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। सिकंदरपुर स्थित सपा कार्यालय और नरही गांव में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।



सिकंदरपुर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री एवं विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव फरिश्ते के समान थे। उनके दरबार से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता था। सभा में रामजी यादव, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, गुरुजलाल राजभर, संतोष सिंह, चंद्रबली पासवान, अजीत पासवान संग कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।



नरही गांव में सपा संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व प्रधान उमेश पांडेय, रघुनाथ वर्मा, मुकुरधुन पटेल, राजा राम यादव सहित अन्य लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सपा कार्यालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के च

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें