ोएचसी कोटवां परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुंदरकांड पाठ करते स्वास?
- फोटो : BALLIA
बैरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को कोरोना से मुक्ति के लिए सुंदर कांड का पाठ किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। कर्मचारी बारी बारी से बैठे और पाठ किया।
स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि कोरोना के संक्रमण का शिकार चिकित्सकीय दल के लोग भी हो रहे हैं। चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से हम 24 घंटे सेवा में तत्पर हैं लेकिन भगवान की प्रार्थना भी बहुत आवश्यक है। स्वामी हरिहरानंद महाराज भी दूरी बनाकर बैठकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए हनुमान चालीसा सुंदर कांड का पाठ और हरे राम संकीर्तन करने का आह्वान कर रहे हैं। हम सब साथी चिकित्सकीय सेवा से जुड़े हैं इसलिए ईश्वर उपासना के लिए बहुत अधिक समय तो नहीं दे सकते हैं, क्योंकि हमारे लिए सेवा ही धर्म है। हम लोग आध्यात्मिकता को भी मानने वाले हैं। ऐसे में हम लोग कुछ समय निकाल कर सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं।