पूर्व मंत्री घूरा राम के निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचे लोग।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को गांगकिशोर में आयोजित की गई। इसमें सपा नेता पूर्व मंत्री घूरा राम के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि घूरा राम शोषित दलितों एवं पिछड़ों की आवाज थे। इनके जाने से जनपद ने एक होनहार नेता को खो दिया है। घूरा राम आजीवन कमजोर लोगों की मदद करते रहे। आज उनकी भरपाई करना मुमकिन नहीं है। इस मौके पर डॉ मदन राय, भीष्म यादव, मुनीलाल यादव, विनोद राम, वीर बहादुर वर्मा, नमो नारायण सिंह, देव नारायण यादव, सिराज खान, खुर्शीद आलम, चंद्रमा यादव, शिवजी त्यागी,हृदय यादव, बब्लू सिंह, फुन्नु राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामजी यादव तथा संचालन अनन्त मिश्रा ने किया।