फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करते समय तबियत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के रामगढ़ निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी राकेश्वर केशरी की रविवार की सुबह पांच बजे छठ पूजा करते समय अचानक गंगापुर गंगा घाट पर तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देख आसपास की व्रती महिलाओं ने परिवार वालों को जानकारी दी। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उर्मिला देवी की मौत हो गई । जिससे आसपास सहित पूरे परिवार में कोहराम मच गया। चार बच्चे व तीन बच्चियों को पालने पोशने का भार पति तारकेश्वर केशरी के ऊपर आ जाने से जैसै उनके उपर पहाड़ टूट पड़ा, रोते बिलखते बच्चे को देख पति तारकेश्वर का भी बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें