फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 1134 बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए 14 दिसंबर से बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गई है। पहले दिन सोमवार को जिलेभर में 1134 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

माह भर चलने वाले अभियान में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने के साथ ही उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक टीके भी लगाए जायेंगे। अभियान में कुपोषित बच्चे चिह्नित किए जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के निर्देश पर देश को कुपोषण मुक्त करने के लिए इस विशेष अभियान के लिए 385 एएनएम, 385 आशा एवं 385आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को विटामिन-ए की खुराक पिलाएंगी। संक्रमण को देखते हुए आशा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह बच्चों के परिजनों से चम्मच लाने को कहें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अभियान 13 जनवरी तक चलेगा। इसमें जनपद के नौ माह से पांच वर्ष तक के करीब चार लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी। इसके लिए 1,155 स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें