फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति ने समर्थकों संग वृद्ध को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधउभांव थाना क्षेत्र के बहुता चक उपाध्याय गांव के प्रधान पति व उसके आधा दर्जन साथियों ने सोमवार की रात प्रधान पद के प्रत्याशी रह चुके आलोक विजय सिंह के घर धावा बोल दिया। इस दौरान उनके वृद्ध पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते रेफर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रधान पति समेत सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बहुता चक उपाध्याय गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पति ने लाठी-डंडे से लैस हो अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ प्रत्याशी रह चुके आलोक विजय के घर धावा बोल दिया। उस समय आलोक रसड़ा एक कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान हमलावरों ने घर पर पिता सुरेश बहादुर सिंह (70) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सीएचसी से गंभीर अवस्था के चलते चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने प्रधान पति समेत सात नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें