बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी निवासी मृत्युंजय सिंह (40) पुत्र स्व. श्री राम सिंह अपने भाई के साथ घर पर रहते थे। सोमवार की शाम को उसका भाई बाहर कहीं चला गया था। इसी बीच घर का दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी रूबी सिंह अपने मायके गई है। 10 वर्षीय पुत्र धनु सिंह है। सूचना के बाद पहुंची पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल रहा।