हादसे का दावत दे रहा खोरी पाकड गांव के समीप एनएच पर बना गड्ढा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। गाजीपुर से हाजीपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित खोरीपाकड़ गांव के समीप सड़क पर बडा गड्ढा बन गया है। जिसमें बारिश के पानी लग जाने के चलते आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत उस समय होती है जब बारिश के चलते पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिससे दर्जनों बाइक सवार, साइकिल सवार अब तक गिरकर घायल हो चुके हैं। इस सड़क से होकर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों आवागमन प्रतिदिन होता रहता है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग किया है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए।