फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए आर्य समाज मंदिर में किया गया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आर्य समाज मंदिर में रविवार को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सामूहिक यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। इस दौरान विद्वान आचार्यों की देखरेख में कोरोना वायरस का समूल नाश और मानवता की रक्षा के लिए यज्ञ में पावन आहुतियां प्रदान की गई। भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र गुप्त ने यज्ञ की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ द्वारा जो शक्तिशाली तत्व वायुमंडल में फैलते हैं, उनसे हवा में घूमते हुए विभिन्न रोगों के असंख्य कीटाणु स्वत: नष्ट हो जाते हैं। साधारण रोगों व महामारियों से बचने के लिए यज्ञ ही सहज उपाय है। यज्ञ से मनुष्य, पशु- पक्षी एवं वनस्पतियों के आरोग्य की रक्षा होती है। आयुष विभाग के योग इंस्ट्रक्टर संजीत शर्मा ने कहा कि यौगिक क्रियाओं व गायत्री मंत्र की जाप आदि के निरंतर अभ्यास से ऑक्सीजन लेवल बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर श्रीकांत यादव, अरुण श्रीवास्तव, राजेंद्र बरनवाल, रतन जायसवाल, पुरुषोत्तम, राकेश, रामप्रकाश, एचएन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें