फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने नपं कार्यालय पर 150 लोगों का लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। मेडिकल टीम द्वारा कोविड-19 का वैक्सीन 150 लोगों को लगाया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी ने डॉ. अमर प्रताप वर्मा की टीम द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के महिलाओं तथा पुरुषों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीकाकरण कराया। मौके पर तैनात मेडिकल टीम के नेतृत्व कर रहे डॉ. वर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से आए दिन लगातार कोविड-19 कोरोना वायरस जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए सरकार ने सर्वप्रथम पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया था। दोबारा विगत एक माह से कोरोना कर्फ्यू चलाया जा रहा है। कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार ने वैक्सीन की व्यवस्था की है तथा पूरे प्रदेश में महिलाओं व पुरुषों को कोविड-19 वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। इस मौके पर अभिराम त्रिपाठी उफ़ॱर लालजी, रवि त्रिपाठी, विपिन कुमार, राधिका देवी, सुमित्रा देवी, अवधेश सिंह कुशवाहा, विमलेश कुमार, अखिलेश कुमार राम तथा रविंद्र यादव, सभासद अखिलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें