फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हरतालिका तीज आज... गहने और शृंगार के सामान खरीदे

विज्ञापन
नगर के स्टेशन-चौक रोड पर हरितालिका तीज के मेहंदी रचाती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
26 अगस्त को महिलाओं का पसंदीदा व्रत हरतालिका तीज है, जिसे मनाने का उत्साह महिलाओं में जबरदस्त देखा जा रहा है। अब तक साड़ी और आभूषण की खरीदारी चल रही थी, सोमवार को खुद को अलग व आकर्षक बनाने की तैयारी महिलाओं ने शुरू की। इस तैयारी ने लग्न मुहूर्त न होते हुए भी ब्यूटी पार्लर की रौनक में इजाफा कर दिया। यहां महिलाएं थ्रेडिंग, फेशियल व वैक्सिंग जैसे कार्यों को संपन्न कराने पहुंचती रही।
विज्ञापन

संचालिकाओं ने भी मांग के मुताबिक तीन से पांच कार्यों के लिए शुल्क का कंबो रेंज प्रभावी कर रखा है। इसका लाभ यह मिल रहा है कि एक कार्य सोचकर पहुंच रही महिलाएं अन्य भी कराते हुए अपने संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं।
पति की दीर्घायु का पर्व हरतालिका तीज का उत्साह सौभाग्यवती महिलाओं के साथ उन युवतियों में भी दिख रहा, जिनकी शादी तय है या तय होने को है। बाजार की खरीदारी से फुर्सत मिलने के बाद अब ब्यूटी पार्लर पर इनकी भीड़ पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका नेहा खान ने बताया कि करवाचौथ के अलावा तीज ऐसा त्योहार है, जो सीधे पति पत्नी से जुड़ा है।
तीज पर खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए महिलाएं पहुंच रहीं। कोई हेयर कटिंग कराने आ रहा तो कोई फेशियल करवाकर त्वचा का सौंदर्य बढ़ाने का उपाय करा रहा। उनके पार्लर पर 332 महिलाएं बीते पूरे सप्ताह में पहुंची। अब कम समय हैं, जिससे भीड़ अधिक हो रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें