फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुने जाएंगे हनुमानगंज, दुबहर, सोहांव और गड़वार के नेता

Fri, 16 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015  के जिला पंचायत सदस्य और  क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आज तीसरे चरण का मतदान होगा। आज हनुमानगंज, दुबहर, सोहांव और गड़वार ब्लाक में वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में कुल 326  मतदान केंद्र और 833 मतदान स्थल बनाए गए हैं। साथ ही इसे 11 जोन और 40   सेक्टरों में बांटा गया है। तृतीय चरण में 44 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस, 125 अति संवेदनशील और 106 संवेदनशील है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यकता के हिसाब से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।  चारों विकास खंडों में कुल मतदाता 516237 है। जिसमेें पुरूष मतदाता 281787  तथा महिला मतदाता 234450 है। त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव के तीसरे चरण  में कुल जिला पंचायत सदस्यों के 14 पद के लिए 191 उम्मीदवार मैदान में हैं।  जबकि क्षेत्र पंचायत के 361 पद के सापेक्ष 2833 उम्मीदवार चुनाव मैदान में  उतरे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न  कराने के लिए  जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें