फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हनुमान चालीसा का पाठकर की नारेबाजी, हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा पाठ के साथ में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने के दौरान परिषद के सदस्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का आरोप है कि हम लोगों जनपद में बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी विद्यालयों में मनमानी शुल्क वसूली, किताब सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट में आए हुए थे। डीएम ने परिषद के तीन सदस्यों को अंदर बुलाने के लिए कहा। जब हम लोग अंदर गए तो
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज छात्र संगठन के सदस्य बारिश में धरने पर बैठ गए। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया। इस दौरान कोतवाल योगेंद्र सिंह ने अभाविप के सदस्यों को रोक दिया। दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कोतवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि डीएम साहब के खिलाफ टिप्पणी करेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर अभाविप सदस्य ने कहा, आप कार्रवाई कर दीजिए, आप गिरफ्तारी कर लीजिए। जब छात्र नेता ने धक्का-मुक्की का आरोप लगाया, तो कोतवाल ने कहा कि धक्का-मुक्की नहीं, घसीटने का मामला है।
इस मामले पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह का कहना है कि उनके कार्यालय में लोग बैठे हुए थे और गैलरी में कुछ लोग तेज आवाज में नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यालय में सबका सम्मान होता है, ऐसी कोई बात नहीं है। धरने में अभिषेक यादव (जिला सह संयोजक), रवि गुप्ता, अंकित ठाकुर (नगर मंत्री), अतुल मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, शानू शर्मा, जिला संगठन मंत्री ऋषभ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें