मनियर। मनियर इंटर कालेज के मैदान पर स्व. भोला सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 के चौथे दिन बुधवार को मनियर व हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि तेलंगाना के (टीआरएसपार्टी) के मलकाज गिरी के विधायक मयनन पल्ली हनुमत राव ने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। हैदराबाद की टीम 117 रन से विजयी रही। टास जीतकर मनियर की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान 242 रन का लक्ष रखा। जवाब में स्टार क्रिकेट क्लब मनियर की टीम 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब हैदराबाद टीम के खिलाड़ी बीबी राव को दिया गया। अम्पायर की भूमिका में मणि लाल श्रीवास्तव एवं अश्विन कुमार सिंह, उद्घोषक राजू सिंह, गोपाल सिंह रहे। स्कोरर शमीम अख्तर, भोला कन्नौजिया व शाहिल रहे। तेलंगाना के प्रदेश महासचिव टीआरएस नक्का प्रभाकर गौड, सहतवार चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू, काउंसलर तेलंगाना सीवाई राजू, जितेंद्र नाथ, अमरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय, बब्लू सिंह, रविंदर हठी, चन्दन कुमार सिंह, मदन लाल, विकास सिंह आदि मौजूद रहे। सिंह स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों की तरफ से अतिथियों को 51 किलो की माला पहनाने के साथ अंगवस्त्रम से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह दिया गया।