फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होना था होम क्वारंटीन में, मिला बिहार के नैनीजोर गांव में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अहमदाबाद से आए जिले के जिस किशोर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उसके साथ आया एक युवक भी मंगलवार को क्वारंटीन कर दिया गया। इस युवक को होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन घर पर रहने की जगह बिहार के नैनीजोर में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था जहां पहले ही तीन कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

अहमदाबाद से आया चांददियर निवासी किशोर की सोमवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिला प्रशासन ने किशोर के साथ आए सभी 57 लोगों की तलाश शुरू कर दी है। देररात को जिला प्रशासन की एक टीम हल्दी थाना क्षेत्र के शुकुल छपरा गांव में पहुंची। वहां एक युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। पता लगा कि वह घर पर नहीं है। घरवाले कुछ बताने को तैयार नहीं थे। जब पुलिस ने दबाव बनाया तो पता चला कि वह बिहार के बक्सर जिले के नैनिजोर गांव में रिश्तेदार के यहां गया है। इसके बाद पुलिस टीम के हाथ-पैर फूल गए, क्योंकि नैनिजोर में पहले ही तीन मरीज सामने आ चुके हैं और उस गांव को रेड जोन घोषित किया गया है। पुलिस के दबाव बनाने पर संबंधित युवक वहां से लौटा तो उसे तत्काल जिला प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया। इसी तरह हल्दी थाना क्षेत्र के तीन गांवों से तीन कोरोना संदिग्धों को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा । ये तीनों बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर के साथ अहमदाबाद से आये थे। इन तीनों के अलावा चार अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें