फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पत्नी की पिटाई करना पड़ा भारी, बड़े भाई ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना के स्थानीय गांव में पत्नी की पिटाई करना पति को भारी पड़ गया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को घायल देखकर छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हल्दी गांव के मस्जिद निवासी फेकू शाह ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद में पत्नी रेहाना की पिटाई कर दी। इससे रेहाना का सिर फट गया। थोड़ी देर बाद फेकू पत्नी का उपचार कराके घर पहुंचा। उसी समय फेकू का बड़ा भाई अनवर वहां पहंुच गया। रेहना का सिर फटा देखकर भाई को डांटने लगा, इसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आपसी मारपीट में अनवर ने चाकू से छोटे भाई फेकू की गर्दन पर वार कर दिया। फेकू खून से लथपथ हो गया। फेकू उसी हालत में थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि दो भाइयों ने आपस में विवाद किया है। उपचार कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें