फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी व्यापारियों के गले की फांसः नीरज

Mon, 04 Sep 2017 12:15 AM IST
ballia
विज्ञापन
व्यापारी समाज के लोग।
विज्ञापन
जीएसटी व्यापारियों के गले की फांस है। यह व्यापारी विरोधी है और इसमें व्यापारियों को जेल भेजने, संपत्ति जब्ती तथा गिरफ्तारी का प्रावधान है। ये बातें व्यापारी दिवस पर रविवार को टीडी कालेज के मनोरंजन हॉल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से व्यापारी महापंचायत में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहीं। कहा कि नोटबंदी से जीडीपी गिरा है।  इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखी। कहा  कि आए दिन लूट की घटनाओं से  वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


   इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद नीरज आदि ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नेता प्रतिपक्ष चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हित में काम किया। आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी व्यापारियों के हित में आगे भी कार्य करेगी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी की रचित पुस्तक व्यापारियों के आराध्य दानवीर भामाशाह का विमोचन किया गया। गांधी ने नेता प्रतिपक्ष व सांसद को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। आजमगढ़ मंडल के प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने 20 सूत्री मांगपत्र सांसद को सौंपा।

  नेता प्रतिपक्ष ने 11 वरिष्ठ व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। महापंचायत में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओें पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर राजमंगल यादव, निजामुद्दीन मुन्ना, विद्याशंकर प्रसाद, मानवेंद्र विक्रम सिंह, प्रभुनाथ गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, अमीर चंद गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, संजय सिंह, दीनबंधु प्रसाद, भरत प्रसाद, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, डज्ञ. सुरेश प्रजापति, विमल वर्मा, जवाहर जासवाल, राजेश कुमार वर्मा, मनीष गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता आदि थे। अध्यक्षता अशफाक अहमद व संचालन विनोद वर्मा ने किया।
विज्ञापन


 उधर, हनुमानगंज में व्यापारी महापंचायत-2017 को सफल बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय व्यापार मंडल हनुमानगंज के पदाधिकारी व अध्यक्ष अमीरचंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मोटर साइकल जुलूस निकाला गया। जिसमें विभिन्न जगहों से भ्रमण करते हुए शहर के टाउन डिग्री कालेज में आकर खत्म हुआ। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी व्यापारी महापंचायत को सफल बनाने के लिए हनुमानगंज के व्यापारियों ने एकजुटता दिखते हुए गाजेबाजे और सैकड़ों मोटर साइकल के साथ हनुमानगंज, ब्रह्माइन, बसंतपुर, धरहरा, जीराबस्ती, आरटीओ आफिस, बहादुरपुर होेते हुए शहर के टाउन डिग्री कालेज में एकजुट हुए, जहां व्यापारियों की समस्याओं के लिए अपनी-अपनी बातों को रखा।


  इस मौके पर व्यापार मंडल प्रतिनिधि सूरज चौहान, अध्यक्ष अमीरचंद्र गुप्त, पूर्व प्रधान गोपाल जी, उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद, महामंत्री सुनील गुप्त, वीरेंद्र गुप्त, सूरज, उत्तम सिंह, ताराचंद्र प्रसाद, पंकज गुप्त, लालू यादव, स्वामीनाथ साहनी, राकेश गुप्त, छोटे गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें