फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेनों में चोरी रोकने के लिए सादे वेश में चलेंगे जीआरपी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं रोकने के लिए अब जीआरपी के जवान वर्दी के साथ सादे कपड़े में भी चलेंगे। वे चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेंगे। जीआरपी अपने मुख्कबिरों को भी सक्रिय कर रही है। ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए स्क्वॉड तैनात रहता है, लेकिन अपराधी इसे चकमा देकर यात्रियों का सामान चोरी कर रहे हैं। इस माह एक मई से अब तक चोरी के चार मामले सामने आए हैं। गर्मी व लगन का सीजन होने के कारण यात्री गहने और रुपये लेकर यात्रा कर रहे हैं। चोर इसका फायदा उठा रहे हैं। रात में गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में जीआरपी के जवान तैनात रहते हैं। जीआरपी के जवान थाना वाले स्टेशन से रवाना होने के बाद कुछ दूर तक ही कोच की जांच करते हैं। इसके बाद एक स्थान पर बैठ जाते हैं। इस कारण चोरों को अपना काम करने में आसानी हो जाती है।
विज्ञापन

जौनपुर के परियावा निवासी मनीष सिंह के परिवार के साथ बलिया स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस में चढ़ते समय उनकी भाभी का पर्स किसी ने चुरा लिया। जीआरपी ने शिकायत पर आठ मई को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, मधुबनी निवासी वीरेन्द्र झा अपनी पत्नी के साथ श्रमिक एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर से उधना की यात्रा कर रहे थे। रास्ते में रात में पत्नी के सिरहाने रखा पर्स किसी ने चुरा लिया। बलिया स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी में शिकायत की। जीआरपी अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बाबत जीआरपी प्रभारी विवेकानंद ने कहा कि चाेरी की घटनाएं रोकने के लिए वर्दी के अलावा सादे कपड़ों में भी जीआरपी के जवान ट्रेनों में चल रहे हैं। ये जवान यात्रियों को अपराधियों से बचाने के साथ ही सामान की सुरक्षा करेंगे। यात्री सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें