फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने ट्रेन में पकड़े 60 कछुए

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी के संयुक्त अभियान में मंगलवार को आजमगढ़- कोलकाता एक्सप्रेस की जनरल बोगी से प्रतिबंधित सुंदरी प्रजाति के 60 कछुए लावारिस हालत में सीट के नीचे मिले। जिसे जीआरपी ने वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 13138 आजमगढ़- कोलकाता एक्सप्रेस की जनरल बोगी में जीआरपी और आरपीएफ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान आजमगढ़-कोलकता एक्सप्रेस के जनरल बोगी के सीट के नीचे चारी बोरी में पैक सुंदरी और लिसबीसा पंचाता प्रजाति के 60 कछुए रखे गए थे। जीआरपी ने जनरल बोगी में सवार लोगों से पूछताछ किया तो किसी ने बोरी को अपना नहीं बताया। इसके बाद पुलिस चारो बोरी लेकर जीआरपी थाने पहुंची, जहां बोरी खोलने के बाद 60 कछुए मिले। इस बाबत जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए कछुओं की कीमत तीन लाख से अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें