फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला गांव निवासी युवक बुधवार की सुबह पशुओं को चारा खिलाने जा रहे था कि बिजली के खंभे में उतरे करंट के चपेट में आने उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला निवासी नितेश यादव 26 पुत्र लगन देव यादव सुबह पशुओं के लिए चारा लेकर जा रहा था। रास्ते में बिजली के खंभा के स्टेक में उतरे करंट की चपेट में आ गया और वहीं गिरकर तड़पने लगा। यह देख उसकी पत्नी चिल्लाई तो वहां जुटे ग्रामीणों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित करने के साथ ही बैरिया पुलिस को भी सूचना दी। बैरिया पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें