नरहीं। भरौली से करीमुद्दीनपुर के पास उंचाडीह तक बनने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे लिंक फोरलेन सड़क बनाने वाली कंपनी ने गोविंदपुर में अपना प्लांट बैठाना शुरू कर दिया है। अधिकांश जमीनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। अब जल्द ही फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरु होने की उम्मीद है। उधर, बिहार में फोरलेन सड़क बनने के बाद भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर यूपी बिहार को जोड़ने वाला नया पुल भी अब जल्द ही चालू होने वाला है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का काम भी दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।
सड़क दो साल में तैयार हो जाएगी। इसके बाद लखनऊ, दिल्ली पटना, बलिया गाजीपुर की दूरी कम समय में पूरी कर ली जाएगी।
23 गांवों से होकर गुजरेगा ग्रीनफील्ड लिंक फोरलेन सड़क
नरहीं। भरौली से उंचाडीह तक बनने वाली फोरलेन लिंक सड़क 23 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें चांदपुर, ऊंचाडीह, करीमुद्दीनपुर, नसीरपुर सुकरौलिया, मिश्रवलिया, शाहपुर, वीरवनपुर, खड़िया, ज्ञानपुर, भुसौला, आलापुर, हल्दिया, रसूलपुर, सैदचौक, आभाषपुर, वैकुंठपुर, सौना, बलुआनरहवा, फिरोजचौक, लालापुर अदाई, सुखपुरा, तोड़कपुर, प्रतापपुर होते हुए ग्रीनफील्ड से जुड़ेगा।