फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उग आई घास

Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सड़क पर उग आई घास
विज्ञापन
उत्तरी दियारांचल में प्रधानमंत्री सड़क मार्ग को जोड़ने वाली वशिष्टनगर से गोपालनगर (पंचायत भवन) तक करीब दो किमी की सड़क एक माह पूर्व विधायक निधि से बनाई गई थी। एक माह भी नहीं बीता कि इस सड़क पर घास उग आई है और गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इससे नाराज ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर गए। लोगों ने सड़क को पुन: बनाने की मांग करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही एक सप्ताह के अंदर सड़क की जांचकर संबंधित ठेकेदार और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है। वर्ष 2015 में विधायक निधि से वशिष्टनगर अखाड़ा से लेकर गोपालनगर पंचायत भवन तक 72 लाख से अधिक की लागत से सड़क बनाने की स्वीकृत हुई थी। कार्य का जिम्मा पीडब्लूडी को मिला उस समय ठेकेदार ने मार्ग पर गिट्टी बिछाकर धनाभाव के कारण छोड़ दिया। मार्ग पर हरी घास उग आई थी।

जिसके बाद पीडब्लूडी के ठेेकेदार ने पिछले एक माह पहले घास जलने वाली दवा का छिड़काव कर मार्ग पर बिना गिट्टी डाले और कुटाई किए उसी पर पिचिंग कर दिया। हालांकि उस समय ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य न होता देख कार्य को रोक दिया था, लेकिन ठेकेदार ने दबंगई के बल पर कार्य को पूरा करा लिया। अब आलम यह है कि पिचिंग के एक माह बाद ही सड़क पर हरी घास उग आई है और गिट्टियां उखड़ रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी जाहिर की है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को इस मार्ग पर पहुंच विरोध स्वरूप सड़क नारेबाजी की। साथ ही मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध जांच की मांग की। इस बावत पीडब्लूडी के सहायक अभियंता आरके वाजपेयी ने कहा कि सड़क पर घास उगने और गिट्टी उखड़ने की सूचना मिली है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण करूंगा। यदि सड़क मानक के अनुरूप नहीं बना है तो मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुन: सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें