फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डीआईओएस आफिस का ग्रांट रजिस्टर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा के कार्यकाल के दौरान ग्रांट फाइल गायब होने और बिना शासन की अनुमन्यता के ग्रांट धनराशि को करीब 17 संस्कृत विद्यालयों को अनियमित तरीके से भुगतान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस वित्तीय अनियमितता के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर डीआईओएस रमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में शासन को भी पत्र लिखा है। उधर, कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मामला पेपर आउट प्रकरण में निलंबित रहे पूर्व डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा से जुड़ा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश के मिश्रा के कार्यकाल के दौरान शासन से शिक्षकों के ग्रांट व अन्य मदों के लिए आई करीब 16 करोड़ रुपये की धनराशि का बिना शासन की स्वीकृति के जिले के 17 संस्कृत विद्यालयों को भुगतान कर दिया गया था। इसके बाद से ही संबंधित पत्रावली (ग्रांट रजिस्टर) का कोई अता-पता नहीं है। विभागीय जांच पड़ताल के दौरान तत्कालीन संस्कृत पटल सहायक और वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में प्रधान सहायक श्याम नारायण शुक्ल ने लिखित दिया है कि अपने कार्यकाल के दौरान तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा ग्रांट रजिस्टर को अपने आवास पर रखते थे और निलंबन के उपरांत उसे अपने साथ लेकर चले गए। विभागीय सूत्र बताते है कि तत्कालीन डीआईओएस ब्रजेश मिश्र द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान करीब 16 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई है। इसमें विभाग के तत्कालीन कई बाबुओं की गर्दन भी फंस रही है। इसी कारण ग्रांट रजिस्टर को गायब किया गया है।
17 संस्कृत विद्यालयों को हुआ है भुगतान
ग्रांट रजिस्टर के गायब होने के मामले में विभागीय सूत्र का कहना है कि सिकंदरपुर क्षेत्र के दो संस्कृत विद्यालयों समेत करीब 17 संस्कृत विद्यालयों को तत्कालीन डीआईओएस ब्रजेश मिश्र ने शासन से प्राप्त करीब 16 करोड़ रुपये को नियमों की अनदेखी कर आवंटित किया था।
विज्ञापन

12 और फाइलों के ले जाने का है आरोप
वर्तमान में संस्कृत विद्यालय और तत्कालीन बैरिया तहसील के पटल सहायक अजय सिंह ने भी डीआईओएस रमेश सिंह समेत शासन को पत्र प्रेषित कर तत्कालीन डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा पर 12 विभागीय पत्रावलियों के ले जाने का आरोप लगाया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखित दिया है कि तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने उनके पटल से संबंधित करीब 12 फाइलों को अपने साथ लेकर चले गए है।
ग्रांट रजिस्टर के गायब होने का मामला गंभीर है। इसको लेकर शासन को पत्र लिखने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। - रमेश कुमार सिंह, डीआईओएस, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें