फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम सोमवार ःजर्रे-जर्रे में गूजेंगा बोल बम

Sun, 06 Aug 2017 11:23 PM IST
ballia
विज्ञापन
अंतिम सोमवारी के लिए सजा बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : ballia
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के प्रमुख शिवालयों पर विशेष तैयारी व कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है। अंतिम सोमवार के दिन नगर के शिवालयों पर देरशाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
विज्ञापन


इस बार भी नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में लोकगीत गायक चिंटू सेवक और अनुभा राय अपने आवाज की जादू से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। जनपद के कुछ शिवालयों पर मेला का भी आयोजन होता है। इस अवसर पर शिवालयाें व घरों में श्रद्धालुआें द्वारा रूद्राभिषेक भी किया जाएगा। अंतिम सोमवार को होने भीड़ को देखते हुए बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का दरवाजा रात के 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो सकें।

इस अवसर पर बाबा के भक्त गंगा में स्नान कर बाबा बालेश्वर नाथ व भृगु बाबा का जलाभिषेक करेंगे और वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, दूध आदि चढ़ाएंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख शिवालयों पर महिला व पुरुष पुलिस तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें