उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताओं ने पकवाइनार चट्टी पर राज्यपाल और लोकायुक्त का पुतला फूंका। बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
पार्टी के लोकसभा प्रभारी इनल सिंह ने कहा कि उमाशंकर की विधानसभा सदस्यता समाप्त किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के दबाव में उमाशंकर सिंह की सदस्यता समाप्त की गई है। रामशब्द सिंह, मनोज राम, जितेंद्र कुमार, विवेकानंद यादव, रामविलास चौहान, मुन्ना चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
चिलकहर संवाददाता के अनुसार बलेसरा चट्टी पर बसपा नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल रामनाइक का पुतला दहन किया। जमकर नारेबाजी की। सुनील कुमार भारती, अनिल कुमार, कमलेश कुमार मौर्य, जितेंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
रसड़ा कसबा में व्यापारियों ने भी मौन जुलूस निकाल कर उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध दर्ज कराया। कहा कि सभी लोग अपने लिए रोजीरोटी का इंतजाम करते हैं।
इसी के तहत विधायक बनने से पहले से ही उमाशंकर सिंह ठेकेदारी का काम करते रहे हैं। डा. विवेकानंद, पम्मी अग्रवाल, हरिश्चंद्र, मिंटू जायसवाल, जफर अहमद, जब्बार अंसारी, सुरेश राम, रंजीत, लालू आदि शामिल रहे।