बैरिया। बैरिया क्षेत्र के दयाछपरा में 21.39 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा। शासन ने दयाछपरा में भूमि उपलब्ध करा दी है। इसकी मंजूरी भी सरकार ने दे दी है। इसकी पहल बैरिया सुरेंद्र सिंह ने की थी। इससे क्षेत्र के छात्रों को काफी लाभ मिलेगा और तकनीकी शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना होगा।
क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में द्वाबा के मालवीय स्व. मैनेजर सिंह के कार्यकाल का बना एकमात्र आईटीआई स्कूल है। खासकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को गैर जनपद जाना पड़ता था। लेकिन दयाछपरा में बनने से इस क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिलेगा। छात्र-दात्राओं को अपने इलाके में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का विकल्प भी चुनने का मौका मिलेगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसके लिए हमने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने सहमति जताई थी। यही नहीं जीजीआईसी के बगल में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वीकृति भी मिलने के बाद दो करोड़ रुपये अवमुक्त हो गया है और जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा।