फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जरूरत का सामान उपलब्ध करा रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना काल में जरूरत का सामान है मुहैया करा रही है। अब तक चार करोड़ पैंतीस लाख नमो किट प्रवासी मजदूरों में वितरित किया गया है। प्रत्येक मजदूर के खाते में एक हजार रुपये भी भेजे जा रहे हैं। पूरे देश में एक राशन कार्ड प्रणाली लागू की गई है। नवंबर तक मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रवासी मजदूर के लिए अपने प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराने का प्रयास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा है। उज्ज्वला योजना के सिलिंडर के लिए उनके खाते में पैसा भी भेजा जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, सुनीता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, रंजना राय, सुरेन्द्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, राजीव मोहन चौधरी, अनुभव सिंह, आरकेएस दुबे, जय प्रकाश, मायाशंकर राय, अभिषेक सोनी, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, अमित कुमार दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें