फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार वित्तविहीन प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से कर रही सौतेला व्यवहार : लाल बिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर (बलिया)। गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह के दौरान एमएलसी लाल बिहारी यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने संस्थापक बालेश्वर प्रसाद गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राम गोविंद प्रजापति ने कहा कि एमएलसी यादव आप सभी की आवाज सरकार के समक्ष उठाने के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन

लाल बिहारी यादव ने कहा कि लोगों की आशाओं को टूटने नहीं दिया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार मानदेय की घोषणा नहीं करती। कहा कि भारतीय जनता पार्टी वित्तविहीन प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से सौतेला व्यवहार कर रही है। पूरे प्रदेश में फर्जीवाड़ा चल रहा है। सरकार ने बजट में कुछ नहीं दिया। तय है कि सरकार मानदेय देना नहीं चाहती है। इस मौके पर लहरी सिंह, लाल बचन तिवारी, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, अमरजीत यादव, डॉक्टर उमेश चंद, हरिलाल, सत्येंद्र रशय, मोहम्मद हामिद कादरी, जय शंकर राय, बिंदेश्वरी सिंह, अशोक मिश्रा, मदन मोहन गुप्ता आदि रहे। अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता व संचालन संतोष शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें