फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा रैली में भागीदारी को लेकर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव और बलिया प्रभारी कैलाश चौहान ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 31 अक्टूबर को गोरखपुर में होने वाली प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा रैली में भाग लेने की रणनीति पर चर्चा की। जिला प्रभारी ने कहा कि इस रैली में भाग लेकर बलियावासी प्रदेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि रैली में ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता भाग लेगें। इस अवसर पर सच्चितानंद तिवारी, बृजेश सिंह गाट, उमाशंकर पाठक, सीबी मिश्रा, विनोद सिंह, ऊषा सिंह, मदन यादव, राजनरायन उपाध्याय, लल्लू सिंह, जनार्दन यादव, सिद्धनाथ तिवारी, बबलू पांडेय, अजय बहादुर राय, लाल बहादुर, ओम प्रकाश तिवारी, रमाशंकर तिवारी, प्रेमनाथ शुक्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें