फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल और वाराणसी भी सेमीफाइनल में

Tue, 23 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे प्रदेशीय जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में मंगलवार को गोरखपुर मंडल और वाराणसी की टीमें सेमी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान खेल मैदान पर मैच देखने वालों की भीड़ जुटी रही। इसके पहले सोमवार को लखनऊ हास्टल और गोरखपुर स्पोर्ट्स पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।

मंगलवार को पहला मुकाबला गोरखपुर मंडल और मीरजापुर मंडल के बीच हुआ। इसमें गोरखपुर की तरफ से चौथे मिनट में प्रियंका निषाद ने पहला गोल किया।

इसके बाद 15वें मिनट में दलजीत, 17वें मिनट में प्राची सैनी तथा 48वें मिनट में गुलशन खातून ने गोल कर गोरखपुर मंडल को 5-0 से विजय दिलाई और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

दूसरा मैच वाराणसी और मेरठ के बीच खेला गया। मुकाबले में वाराणसी तथा मेरठ के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला टक्कर का था।  अंतत: बराबरी पर मैच खत्म हुआ।

 निर्णायकों ने लीग मैच में मिले अंकों के आधार पर निर्णय देते हुए वाराणसी की टीम को विजेता घोषित किया।इस प्रकार संघर्ष पूर्ण मुकाबले के बाद वाराणसी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच के पूर्व कई अन्य टीमों के साथ लीग मैच भी हुए, जिसमें आधा दर्जन टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें