फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आगलगी में लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिढ्ढा में बुधवार को अपराह्न में लगी आग से लाखों रुपये मूल्य की कीमती लकड़ी, गृहस्थी और शृंगार दुकान का सामान जलकर राख़ हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से घंटों बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मिढ्ढा निवासी रामशीला शर्मा का घर बेरुआरबारी-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित है। बुधवार को अपराह्न घर के पुरुष सदस्य किसी के घर दरवाजा बनाने के लिए गए था। घर की महिलाएं घर के अंदर थी। इसी बीच अचानक आग की लपटें व धुएं को देख सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाना शुरू किया।
तेज पछुवा हवा के चलते लोग आग के पास नहीं जा पा रहे थे। चारों तरफ से ग्रामीणों ने टुल्लू पंप और बाल्टी से पानी डाल किसी तरह घंटों बाद आग पर काबू पाया। अगलगी में लाखों रुपये के लकड़ी, जनरेटर, चौकी, लकड़ी के बनाकर रखे दरवाजा, खिड़की आदि के अलावा रमेश शर्मा उर्फ मुन्ना की गुमटी में रखे हजारों रुपये के शृंगार का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें