फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मालगाड़ी का इंजन खराब, क्रॉसिंग दो घंटे बंद

विज्ञापन
फेफना के गड़वार मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप मालगाड़ी के इंजन खराब होने के चलते बंद पड़ा
विज्ञापन
फेफना (बलिया)। मऊ-बलिया रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी का इंजन खराब हो जाने से गड़वार मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग करीब दो घंटे तक बंद रहा। इससे दोनाें तरफ वाहनों की लंबा जाम लग गया, वाहन चालक दो से चार किमी का चक्कर लगाकर दूसरे मार्ग से रवाना हुए।
विज्ञापन

मऊ रसड़ा की तरफ से आ रही मालगाड़ी जब गड़वार मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी, उसी दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने इंजन को चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मालगाड़ी के खड़ी रहने से रेलवे फाटक बंद रहा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेते नजर आए, पैदल लोग ट्रेन के नीचे से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे थे। सूचना मिलने पर मऊ से पहुंची टीम ने इंजन की खराबी को ठीक किया। इसके बाद मालगाड़ी रवाना होने पर क्राॅसिंग खुली तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें