चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो रिहायशी झोपड़ी जल गई। नगदी, मोटरसाइकिल सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मनोज कुमार पुत्र रामलाल, मिथलेश कुमार पुत्र रामलाल की रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई।बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने तक मनोज कुमार, मिथिलेश कुमार की झोपड़ी में रखी मोटरसाइकिल, साइकिल, पानी का मोटर, गैस चुल्हा, गैस सिलेंडर, बर्तन0, 40 बोरा धान, 20 बोरा गेहूं, 5 बोरा सरसों, 50 किलो महुआ, 50 किलो दाल0, चारपाई, चौकी, बिस्तर, चारा जलकर राख हो गया। मौके पर डायल 112 व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग से लेखपाल सुधीर पाण्डेय ने बताया कि सरकार के तरफ से जो भी सहायता होगी पीड़ित परिवार को लाभ दिलाया जाएगा।