फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंदिया आज से तो लखनऊ-छपरा कल से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। कोरोना की दूसरी लहर शांत होने के बाद एक-एक करके सभी ट्रेनों को रेल पटरियों पर फिर चलाई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी-गोंदिया-बरौनी विशेष गाड़ी का पुन: संचालन बरौनी से 27 जून से और गोंदिया से 28 जून से प्रतिदिन अग्रिम आदेश दिया है। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। बरौनी-गोंदिया विशेष गाड़ी रविवार सुबह बरौनी से 10.05 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर से छपरा में दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। सुरेमनपुर में दोपहर 03.34 तथा बलिया से शाम 04.15 मिनट पर पहुंचेगी। जो गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी से होते हुए मिर्जापुर, विंध्याचल के रास्ते दूसरे दिन प्रयागराज, छिवकी के रास्ते गोंदिया पहुंचेगी। वहीं, वापसी में गोंदिया-बरौनी विशेष गाड़ी 28 जून को गोंदिया से रात्रि 12 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 28 जून से अगली सूचना तक किया जायेगा। छपरा-फर्रूखाबाद विशेष गाड़ी का संचालन 29 जून से अगली सूचना तक किया जाएगा। फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी का संचालन 30 जून से अगली सूचना तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें