फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में सुरेमनपुर स्टेशन पर रूकेगी गोंदिया एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बरौनी से गोंदिया तक चलने वाली गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव रेलमंत्री पीयूष गोयल के आदेश पर सुरेमनपुर में स्वीकृत हो गया है। अब यह ट्रेन जनवरी महीने से सुरेमनपुर स्टेशन पर रुकने लगेगी। यह जानकारी देते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय से जारी पत्र मुझे प्राप्त हुआ है। साथ ही रेल मंत्रालय से इस बाबत मुझे फोन करके शुक्रवार को बताया गया कि गोंदिया एक्सप्रेस का ठहराव सुरेमनपुर में स्वीकृत हो गया है। जनवरी महीने से यह ट्रेन सुरेमनपुर में रुकने लगेगी। उल्लेखनीय है कि काफी लंबे समय से सुरेमनपुर रेलव स्टेशन पर गोंदिया एक्सप्रेस की ठहराव की मांग क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही थी। जिसके लिए विधायक सुरेंद्र सिंह तत्कालीन रेलराज्य मंत्री मनोज सिन्हा व वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर आग्रह किया था। वहीं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी इस ट्रेन के ठहराव का आश्वासन क्षेत्रीय लोगों को दिया था। गोंदिया एक्सप्रेस के सुरेमनपुर में ठहराव की सूचना से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। विधायक ने बताया कि जल्द ही सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह आयोजित कर गोंदिया एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें