फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोंदिया-बरौनी 16 व सेनानी एक्सप्रेस पांच घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में तेज पछुआ बर्फीली हवाओं से लोग बेहाल हैं। रविवार को बलिया स्टेशन से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी सहित आधा दर्जन से ऊपर ट्रेनें दो से 23 घंटे विलंब से रहीं। गौतम स्थान-मांझी स्टेशन के बीच दोहरीकरण के चलते छपरा-वाराणसी रूट की पैसेंजर ट्रेनों का 17 जनवरी तक संचालन बंद है।
विज्ञापन

प्रयागराज-बलिया 23 घंटा विलंब से चलने से मकर संक्रांति नहाकर वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर यात्रियों ने ट्रेनों में इंतजार किया। सबसे ज्यादा बुजुर्गों, महिला यात्रियों और छोटे बच्चे परेशान दिखे।
ट्रेन संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी 16 घंटे लेट से पहुंची, अधिकतर यात्री दूसरी ट्रेनों से निकल चुके थे। 04651 जयनगर-अमृतसर 06.36 घंटे, 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस छह घंटा, गोंदिया से शनिवार की रात चलने वाली 15232 साढ़े सात घंटे, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 5.26 घंटा, 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 6.30 घंटा, 22428 आनंद बिहार-बलिया 3 घंटा, 14650 अमृतसर-जयनगर 3.40 घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के विलंब होने से बैठे यात्री थककर चूर हो चुके थे। ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को लेने आए स्वजन इंतजार करते-करते परेशान रहे। दिन में आने वाली ट्रेनें रात में आने के कारण यात्री ठंड में रात में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें