बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि इस सरकार में गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। इस तपती गर्मी में हमारे समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में जाति प्रमाण पत्र के लिए धरना दे है। यदि हमारे समाज के लोगों के साथ कोई घटना घटित होता है तो इसके जिम्मेदार सदर तहसीलदार होंगे। तहसीलदार द्वारा मौखिक रूप से कहा जा रहा है कि हमारे लिए एक मुख्यमंत्री से आदेश कराकर लाओं इसके बाद भी तुम लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। तहसीलदार शासनादेश एवं जिलाधिकारी के आदेश को भी नहीं मान रहे है। कहा कि जब तक हम लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा तब तक हम लोगों का धरना जारी रहेगा। इस मौके पर श्रीकांत गोंड, हरिंद्र गोंड, प्रदीप गोंड, रघुनाथ गोंड, संजय गोंड, सुरेंद्र गोंड, मनोज गोंड, सुरेश गोंड आदि मौजूद रहे।