बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली स्थित पेट्रोल पम्प के पास ब्रेजा कार ने बुधवार की रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर निवासी टिंकू सिंह ऊर्फ आशीष 32 बुधवार की रात दस बजे करीब बलिया से मार्केटिंग का कार्य कर वापस बाइक से अपने घर को जा रहे थे। जब वह सागरपाली पेट्रोल पम्प के पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।