फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौ अगस्त को लखनऊ में गोंड समुदाय का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गोंड समुदाय की ओर से नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर लखनऊ के दारूल सफा स्थित जीपीओ परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसको लेकर आगसा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र, छात्रवृत्ति, जनजातीय छात्रावास, आवासीय व कृषि पट्टा, उत्तर प्रदेश जनजाति आयोग के गठन, शहीद जनजातीय वीरों की स्मृति में संग्रहालय तथा अनुसूचित जनजाति के रिक्त पदों पर बैकलॉग भर्ती की मांग की गई। इस दौरान आगसा के संरक्षक अरविन्द गोंडवाना, सुरेश शाह,बच्चालाल गोंड, शिवजी गोंड, मुन्ना गोंड, शिवजी गोंड, शिवकुमार गोंड आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें