बांसडीह रोड (बलिया)। थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक समेत तीन युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने कहा कि कुसौरा निवासी इन्द्रजीत वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता वीर बहादुर वर्मा रविवार की शाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहुंचे और उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वीर बहादुर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह रोड पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक समेत तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।