सुखपुरा। समीपवर्ती ग्राम सोबई बांध में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच किमी की दौड़ में बलिया के ईश्वर चंद वर्मा प्रथम, मऊ के मनीष राजभर द्वितीय और रमेश यादव बलिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं 1600 मी. की दौड़ में पीयूष यादव प्रथम, जेपी राजभर द्वितीय, दीपक प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा पांच किमी की दौड़ में दिनेश कुमार मौर्य व 1600 मी. की दौड़ में अजीत यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेता धावकों को ब्लॉक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी ने नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि सोबईबांध जितेंद्र यादव, राणा सिंह मटेलू, श्रीपति शुक्ला, विनोद तिवारी, अखिलेश व धर्मेंद्र आदि रहे।