फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ सिकंदरपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता केवल अंकों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल होती है।
उन्होंने कहा कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए और निर्भीक होकर अपनी बात रखनी चाहिए। सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी साझा करते हुए छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने और जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह ने एसपी ओमवीर सिंह व अन्य आगंतुक अधिकारियों का मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को किसी भी प्रताड़ना को सहने की जगह खुलकर विरोध करने को कहा। किसी भी आपदा की स्थिति में डायल -112 को फोन कर सूचित करे, पुलिस आपके पास सात मिनट में पहुंचेगी। इस दौरान प्रशिक्षु सीओ व थाना प्रभारी सुशील दुबे मौजूद रहे।
बैरिया : क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैसी व थाना प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने कंपोजिट विद्यालय कस्बा बैरिया में स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया। उधर, बांसडीह संवाददाता के अनुसार साइबर अपराध से लोगों की सुरक्षा एव सहायता को लेकर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय बांसडीह में छात्राओं को साइबर अपराध से कैसे बचा जाए इनकी जानकारी दी।
चितबड़ागांव : थाना क्षेत्र के शक्ति दीपा इंटरमीडिएट कॉलेज व ग्राम पंचायत नसीरपुर कला में उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह की टीम ने बालिकाओं व महिला शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। स्थानीय लोग के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अध्यापिकाएं शामिल रहीं।
हल्दी : राम सिद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनवानी में महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेवती में मिशन शक्ति के तहत गोपालजी महाविद्यालय कि छात्राओं को सुरक्षा के बाबत जानकारियां प्रदान की गई। छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
जयप्रकाश नगर : बैरिया थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय टोला शिवन राय के में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा से जुड़ा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र, एसआई शशांक पांडेय, छोटे लाल सरोज, महिला कांस्टेबल ज्योति देवी, गिरीश चंद निषाद की टीम ने विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी।
एसपी ने सीमा को किया सम्मानित : बलिया। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के कार्यक्रमों में जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण कराने में अहम भूमिका निभाने वाली शिकायत प्रकोष्ठ में नियुक्त महिला आरक्षी सीमा यादव को एसपी ओमवीर सिंह ने सम्मानित किया।
एसपी ने कहा कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को सीमा यादव सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों व महत्वपूर्ण योजनाओं की बड़े ही प्रभावशाली तरीके से जानकारी देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें