फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिया के नीचे मिला युवती का शव, नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में अज्ञात युवती और अधेड़ का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

बलिया बांसडीह मार्ग स्थित शाहपुर गांव की पुलिया के नीचे बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम को सूचना दी। गई फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। इसके उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के बच्चे बुधवार की सुबह शाहपुर गांव की पुलिया के पास बाग में आम तोड़ने गए थे। वापस आने पर बच्चों को पुलिया के पास दुर्गंध महसूस हुई। पुलिया के नीचे झांक कर देखा तो एक शव पड़ा हुआ था। बताया कि शव चार-पांच दिन पहले का लग रहा है। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन


उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव समीप डीहबाबा के स्थान के समीप मंगलवार की रात एक अधेड़ अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान चंद्रमा सिंह 55 वर्ष निवासी शंकरपुर के रूप की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की जानकारी होगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें